फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौचंदी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 15 मार्च को उद्धाटन

विज्ञापन
नौचंदी मेले की तैयारी को लेकर व्यापारियों के साथ हुई बैठक करते डीएम। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
प्रांतीय नौचंदी मेले के आयोजन की तैयारी प्रशासन ने तेज कर दी। 15 मार्च को उद्धाटन होना तय हैं, इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इसमें मेले के सफल और भव्य आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ नूपुर गोयल ने बैठक में मेले की तैयारियों के बारे में बताया। कहा कि मेले के संचालन के लिए कई समितियों का गठन जारी है। डीएम ने समितियों के संशोधित नामों पर चर्चा करके उन्हें अंतिम रूप देने को कहा। डीएम ने कहा कि यह नौचंदी मेला सांस्कृतिक पहचान है। इसकी व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम द्वारा दुकानदारों को सुबह उजाला होने तक लाइट दी जाए, दुकानदारों को दिन के लिए एक पंखे का कनेक्शन दिया जाए। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि मेले में लाइटिंग की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए, जिसे दूर-दूर से लोग देखने के लिए आते हैं, यहीं मेले की विशेषता है। व्यापारी नेता अंकुर गोयल ने कहा, दुकानदारों की रसीद कटती है, उसके साथ बिजली की पैसे भी 100 वाट या 200 वाट के लिए जाते हैं, लेकिन उनको वह बिजली नहीं दी जाती। चंडी देवी मंदिर व मेला समिति के सदस्य संजय शर्मा जी ने कहा कि नौचंदी मेला की इस्मारिका पुस्तिका बनने पर चंडी देवी मंदिर को भी ध्यान में रखा जाए, जिसके नाम से मेला जाना जाता है। इसके अलावा अन्य व्यापारियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।

प्रमुख व्यवस्था पर चर्चा

मेले की कई प्रमुख व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें पटेल मंडप, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और वाहन पार्किंग शामिल थी। दुकानों, विक्रय केंद्रों का आवंटन, झूलों की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध भी महत्वपूर्ण थे। निविदा प्रक्रिया, स्मारिका प्रकाशन और प्रचार-प्रसार पर भी निर्देश दिए गए। शौचालय, सचल शौचालय, विद्युत सुरक्षा और स्वास्थ्य शिविर पर भी फोकस करने की बात कही हैं।
विज्ञापन



अधिकारियों को समन्वय के निर्देश
डीएम ने गठित समितियों को नियमित बैठकें कर कमियां दूर करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को असुविधा से बचाना है। बैठक में एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी और सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें