फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एडीएम न्यायिक ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश

विज्ञापन
एडीएम न्यायिक सुदामा वर्मा द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत बहलोलपुर गांव म
विज्ञापन
माछरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर माछरा ब्लॉक क्षेत्र में 21 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुदामा वर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बहलोलपुर, अलीपुर सहित कई बूथों पर निर्वाचन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। एडीएम न्यायिक ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से फार्म-6 और फार्म-8 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर दिया गया। उन्होंने मतदाता सूची में संशोधन और दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नांकन पर ध्यान दिया। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के पंजीकरण की प्रगति जांची। एडीएम ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और शुद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बीएलओ को गंभीरता से कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें