हस्तिनापुर। सोमवार को एडीएम ई सत्य प्रकाश ने एसडीएम संतोष कुमार व जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ गंगा घाट पहुंचकर मेला स्थल की तैयारी का जायजा लिया। इस एडीएम ने मेला ठेकेदारों को निर्देश दिए की श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए सभी सुविधाएं समय से पूरी की जाए और किसी भी कार्य में कोई लापरवाही ने बढ़ती जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी तैयारी पुख्ता की जाए और उद्घाटन से पूर्व कोई भी कार्य अधूरा न रहे। इस अवसर पर उन्होंने मेला स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए साथ ही कहा कि मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने पर उचित प्रबंध किए जाएं। गंगा घाट पर स्नान करते हुए कोई भी असुविधा नहीं होने पाए उन्होंने मेला स्थल के कार्यों की समीक्षा की और एसडीएम मवाना को उचित दिशा निर्देश दिए।