फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में कपसाड़ के आदित्य सोम का चयन

विज्ञापन
सरधना। आदित्य सोम। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। एनसीसी इंटर बटालियन फायरिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन सुभारती विश्वविद्यालय और सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कैडेट्स ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ के दो एनसीसी कैडेट्स आदित्य सोम और दिव्यांशी ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। कई दिनों तक चली कड़ी फायरिंग प्रतिस्पर्धा के बाद जूनियर डिवीजन से आदित्य सोम का चयन किया गया। इस उपलब्धि में विद्यालय प्रबंधक शिव कुमार सोम, प्रधानाचार्य मंजू देवी, एनसीसी प्रभारी यशपाल सिंह के मार्गदर्शन तथा दोनों कैडेट्स के निरंतर प्रयास और परिजनों के सहयोग की अहम भूमिका रही। चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय में हर्ष का माहौल बन गया और छात्र को बधाई दी गई। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि जूनियर एनसीसी के लिए नामांकन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इच्छुक छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेज तैयार कर समय पर आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें