एसएसपी ने थाने में रखे निकाय चुनाव संबंधित रजिस्टर को भी चेक किया। उन्होंने थाने में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। वहीं डीएम और एसएसपी ने लावारिस वाहन और मुकदमा माल वादी में संबंधित वाहनों को निस्तारण करने के आदेश दिए है। साथ ही वाहनों से संबंधित मालिकों को नोटिस तामिल कराने के आदेश जारी किए हैं।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने चोरी के मुकदमे में थाने में बंद आरोपी से पूछताछ की। करीब डेढ़ घंटे तक एसएसपी थाने में मौजूद रहे। उन्होंने लावारिस वाहनों की सूची ठीक ढंग से तैयार नहीं मिलने पर हेड मौहरिर को फटकार लगाई और दो दिन के अंदर सूची तैयार कर भेजने का आदेश दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
एडीजी ने थाने में सुनी लोगों की समस्याएं
एडीजी राजीव सभरवाल सरूर पहुंचे और समाधान दिवस पर थाने में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। एडीजी ने निकाय चुनावों, अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। वहीं उनके साथ एसपी देहात केशव कुमार भी मौजूद रहे।