जानीखुर्द। एडीजी प्रशांत कुमार ने सोमवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ने भोला झाल पर कांवड़ियों को फल वितरित किए। भोला झाल पर एडीजी ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान आने वाले दिक्कतों के बारे में जाना।
एडीजी प्रशांत कुमार और एसएसपी अजय साहनी ने सोमवार शाम कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ने जगह-जगह कार रुकवाकर मार्ग पर चल रहे कांवड़ियों से यात्रा के दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा। भोला झाल पर मार्ग से गुजर रहे राजस्थान के भिवाड़ी जिले के कांवड़ियों को एडीजी प्रशांत कुमार ने फल वितरित किए। इस दौरान कई कांवड़ियों ने एडीजी के साथ अपनी सेल्फी भी ली। इस दौरान भोला झाल पर कांवड़ सेवा शिविर संचालकों से भी एडीजी ने बात की। उन्होंने कहा कि वे असामाजिक तत्वों पर खास निगाह रखें। उनकी तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके बाद एडीजी पुरा महादेव यात्रा का निरीक्षण करने भी गए।