फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, रजिस्ट्रार और कर्मचारी गुम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में कई दिन से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने से लोग परेशान हैं। शनिवार को अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो रजिस्ट्रार और कई कर्मचारी गुम थे। दो दिन से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की साइट भी नहीं चल रही। इसकी जानकारी भी उच्च अधिकारियों को देना किसी ने मुनासिब नहीं समझा। इस संबंध में अपर नगरायुक्त, नगरायुक्त को रिपोर्ट देंगे
विज्ञापन

नगर निगम के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में अनियमितता और लापरवाही की शिकायत बढ़ती जा रही हैं। कई दिनों से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने को लेकर लोगों और पार्षदों में निगम के प्रति नाराजगी भी है। लोगों का आरोप है कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के जिम्मेदार रजिस्ट्रार भी तीन दिन से अपने कार्यालय में नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें