फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीबी के डायरेक्टर जनरल ने देखा रैपिड रेल प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीबी के डायरेक्टर जनरल ने देखा रैपिड रेल प्रोजेक्ट
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली से मेरठ 55 मिनट में रैपिड रेल से सफर पूरा करने का दावा करने वाले एनसीआरटीसी की प्रगति की जानकारी लेने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के डायरेक्टर जनरल भारत पहुंचे। एडीबी एनसीआरटीसी के रैपिड रेल प्रोजेक्ट में फंड की व्यवस्था कर रहा है। एडीबी डायरेक्टर जनरल यासुओ ताकामुरा और इंडिया कंट्री डायरेक्टर केनिची योकोयामा ने बृहस्पतिवार को एनसीआरटीसी कारपोरेट कार्यालय का दौरा किया। एनसीआरटीसी की टीम ने उन्हें दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्रगति के बारे में जानकारी दी। टीम ने एडीबी प्रतिनिधियों को परियोजना के कार्यान्वयन मे प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल और ईको-फ्रेंडली प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

डायरेक्टर जनरल ताकामुरा ने कहा कि यह अनूठी परियोजना एनसीआर के लिए न केवल एक गेमचेंजर साबित होगी बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था के लिए भी उत्प्रेरक का काम करेगी। ताकामुरा और योकोयामा ने परियोजना की प्रगति पर भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ के बीच बन रहे भारत के पहले आरआरटीएस परियोजन के लिए सिविल निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। एशियाई विकास बैंक अपनी तरह के इस पहले परियोजना के वित्तपोषकों मे से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें