फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री महिमा चौधरी की मामी ने भी अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 29 Jun 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
अभिनेत्री महिमा चौधरी
विज्ञापन
हादसे में घायल अभिनेत्री महिमा चौधरी की मामी ने भी बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दंपति की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


हापुड़ जिले के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के अकड़ौली गांव निवासी सूर्यप्रताप सिंधू (38) अपनी पत्नी आंचल (34) और पिता अशोक प्रधान के साथ वेगानार कार से मेरठ जा रहे थे। खरखौदा थानाक्षेत्र के मेरठ-हापुड़ मार्ग पर धनौटा गांव के सामने एक प्राइवेट बस से उनकी कार की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें सूर्य प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आंचल और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान आंचल ने दम तोड़ दिया। अशोक प्रधान को दिल्ली रेफर कर दिया। सूर्यप्रताप सिंधू व आंचल अभिनेत्री महिमा चौधरी के मामा-मामी थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन


कटर से काटकर निकाला था शव 
परिजनों ने बताया कि आंचल बीमार थी और उसके सूर्यप्रताप और उनके पिता अशोक प्रधान मेरठ में एक डॉक्टर के यहां पर इलाज कराने के लिए ला रहे थे। कार सूर्यप्रताप चला रहे थे। तभी गलत साइड में आकर एक प्राइवेट बस ने सामने से कार में टक्कर मारी। कार क्षतिग्रस्त हो गई, सूर्यप्रताप ने मौके पर दम तोड़ दिया था। उनके शव को निकालने के लिए पुलिस को कटर मंगाकर कार काटनी पड़ी थी। बस चालक के खिलाफ अज्ञात में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें