उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके परिवार व कस्बे में शोक छा गया। अभिनेता के समर्थक, परिवार के शुभचिंतकों का उनके पैत्रक आवास बुढ़ाना में आवागमन शुरू हो गया। अभिनेता के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि देर रात के समय बहन के शव को लेकर बुढ़ाना पहुंचेगे।
सभी रिश्तेदारों को घटना से अवगत करवा दिया गया है। रविवार को सुबह दस बजे बहन के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उनकी बहन का निकाहा बीती 26 जनवरी सन 2018 को जिला सहारनपुर निवासी फैसल से हुआ था। वर्तमान में वह अपने पति के साथ दिल्ली रह रही थीं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अमेरिका में है शूटिंग पर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि भाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसी फिल्म की शूटिंग पर अमेरिका में व्यस्त हैं। घटना की सूचना उन्हें मिल गई है। वह 9 दिसंबर को बुढ़ाना आएंगे। बहन के इंतकाल की सूचना से वह बेहद आहत हुए हैं।
अंतिम दर्शन भी नही हुए नसीब
जीवन की व्यवस्ता भी अजीब होती है। किसी फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी प्रिय बहन के अंतिम दर्शन भी नही कर सकेंगे। उनकी गैर मौजूदगी में ही बहन को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।