बॉलीवुड स्टार इरफान खान के निधन से उनके चाहने वालों को गहरा आघात पहुंचा है। बता दें कि इरफान खान वर्ष 2014 में सहारनपुर आए थे। उस दौरान उन्होंने मिर्जापुर में क्रिकेट भी खेला था। आइए आगे जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी खास यादें-
विज्ञापन
2 of 5
इरफान खान
- फोटो : फाइल फोटो
बताया गया कि उस समय उनसे मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक महासचिव जावेद साबरी ने कुछ किस्से साझा किए।
विज्ञापन
3 of 5
इरफान खान
जावेद साबरी ने बताया कि इरफान एक साधारण जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। बॉलीवुड में बुलंदी पर पहुंचने के बावजूद उन्होंने अपनी सादगी को नहीं छोड़ा।
4 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
2014 में मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित चीतल रेस्टोरेंट में इरफान भोजन करने के लिए रुके थे। तब उन्होंने एक बेहद साधारण इंसान की तरह रोटियों को चाय में भिगोकर खाया था।
उन्होंने बताया कि इरफान सहारनपुर में अपने मित्र नसरूल चांद के घर रुके थे। रात में मिर्जापुर के फॉर्म हाउस में जाकर क्रिकेट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने अच्छी बैटिंग की थी। साबरी ने इरफान के निधन को बॉलीवुड के साथ ही दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वह बेहतरीन कलाकार होने के साथ ही अच्छे इंसान भी थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें