फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रसन्न हुए पर्दे के ‘श्रीराम’ अरुण गोविल

Sun, 10 Nov 2019 03:51 AM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अयोध्या का फैसला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

छोटे पर्दे पर भगवान राम के चरित्र को साकार करने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देश की एकता और अखंडता के लिए मजबूती देने वाला बताया है। अमर उजाला से बातचीत में मेरठ निवासी अभिनेता गोविल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राम जन्मभूमि का विवाद देश के सबसे पुराने विवादों में एक था। यह बहुप्रतिक्षित फैसला देश में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा। फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया। 

विज्ञापन


पर्दे के राम अरुण गोविल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से देश में सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा मिलेगा। देश के नागरिक अब परिपक्व हो चुके हैं। बांटने वाली बातों को नकारना सीख चुके हैं। हमारी सोच में आई सकारात्मकता को इस फैसले से और अधिक मजबूती मिलेगी, नकारात्मकता खत्म होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले धर्म, जाति, प्रदेश, भाषा से ऊपर उठकर भारतीय होना होगा। मैं ये मानता हूं कि देश सबसे बड़ा होता है। जब हम अपने आप से ऊपर, अपने धर्म से ऊपर, अपनी जाति से ऊपर उठ जाते हैं, तभी से हमारे अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण आना शुरू हो जाता है। भारतीय न्यायिक प्रक्रिया में सर्वोच्च न्यायालय सबसे बड़ा है। अगर वह कोई फैसला दे रहा है तो सबको स्वागत करना चाहिए। यह फैसला किसी के खिलाफ नहीं है।

सबसे अच्छा यह है कि इसमें कहीं भी बांटने वाली बात नहीं है। यही भारतीयता के मूल में है। कुल मिलाकर यह फैसला भारतीयता के हक में है। देश की एकता और अखंडता को बढ़ाने में यह सहायक सिद्ध होगा।

सबसे बड़ी बात है इस फैसले का दृष्टिकोण, जो पूरी तरह से दोष रहित है। क्योंकि सुबह तक सभी यह कह रहे थे कि फैसला जो भी होगा, हम उसका स्वागत करेंगे। ये अपने आप में बड़ी बात है। सामाजिक समरसता के लिए यही सकारात्मक दृष्टिकोण होता है। अच्छा फैसला है इसके बहुत सुखद परिणाम आएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें