मेरठ। स्कूल बसों में सीटिंग क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर आरटीओ विभाग स्कूल और कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इस संबंध में आरटीओ विभाग ने स्कूल और कॉलेजों को आदेश जारी किया है। विभाग जनवरी से कार्रवाई शुरू करेगा।
शहर में चलने वाली ज्यादातर बसों की फिटनेस को लेकर आरटीओ विभाग ने अभियान चलाया था। सभी स्कूल बसाें की फिटनेस जांच की गई। छात्र-छात्राओं की सीटिंग आदि व्यवस्था में भी सुधार कराया था। विभाग द्वारा 30 से अधिक बसों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे। अब विभाग बसों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर कार्रवाई करेगा। बसों पर सीटिंग क्षमता का विवरण लिखना होगा। यदि बस में क्षमता से अधिक बच्चे मिले तो विभाग कार्रवाई करेगा। विभागीय अधिकारी के अनुसार जनवरी से अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस संबंध में विभागीय स्तर पर प्लानिंग की जा रही है।
बाहर अब सीटिंग क्षमता लिखनी होगी। साथ ही क्षमता से अधिक बच्चे स्कूल बस में मिलने पर संबंधी बस संचालक या स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश कुमार, एआरटीओ, मेरठ
150 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
मेरठ। आरटीओ विभाग ने बृहस्पतिवार को रिफ्लेक्टर संबंधी अभियान चलाया। नगर और देहात में विभिन्न स्थानों पर बड़े वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए गए। विभाग के द्वारा दौराला मिल, सरधना मंडी, सकौती चीनी मिल में अभियान चलाया। एआरटीओ दिनेश कुमार के अनुसार लगभग 150 ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं।