मेरठ। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए है। 14 अप्रैल जयंती पर मेरठ में 182 शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
डीआईजी ने रेंज के सभी चारों जनपदों मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर के एसएसपी को कहा कि जिले में विवादित स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात की जाए। सोशल मीडिया से पूरी निगरानी रखी जाए। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। पूर्व में हुई घटनाओं का भी संज्ञान लेने के दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि परम्परा से हट कर कोई आयोजन न हो। किसी भी प्रकार की कोई नई विवादित परम्परा की अनुमति न दी जाए। कलस्टर व्यवस्था कर थाना चौकी के फोर्स को हेलमेट एवं बॉडी प्रोक्टर से लैस रखें एवं किसी भी सूचना पर क्यूआरटी द्वारा तत्काल रिस्पांस किया जाए। एसएसपी सभी थानेदार और सर्किल के सीओ को निर्देशित करें कि वह शांति कमेटी की मीटिंग भी अपने-अपने क्षेत्र में करा लें।