फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण दहन के समय गुल हुई बिजली तो नपेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रावण दहन के समय अगर बिजली गुल हुई तो संबंधित अधिकारियों की खैर नहीं होगी। पीवीवीएनएल एमडी ने कंपनी अंतर्गत आने वाले सभी 14 जिलों को इसके लिए अलर्ट कर दिया है। अधिकारी भी कई दिन से दशहरे की तैयारी में शटडाउन लेकर लाइनों को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। इसके लिए जहां लाइनों को घेरे खड़े पेड़ों की छटाईं कराई जा रही हैं वहीं तारों की सुरक्षा के लिए गार्डिंग की जा रही है।
विज्ञापन

दशहरा पर कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों को भरपूर बिजली आपूर्ति के अलर्ट किया है। निरंजन ने कहा है कि रात को हर हाल में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए। रावण दहन के समय अगर कहीं भी बिजली कटने की सूचना मिली तो जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी की खैर नहीं होगी। इसके साथ ही लाइन स्टाफ को भी अलर्ट किया गया है। स्टाफ की छुट्टी प्रतिबंधित कर दी गई है और फाल्ट होने पर उसे तुरंत अटैंड करने के निर्देश दिए गए हैं।
.................................................................................................................................
स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर से अतिरिक्त बिजली की मांग
राज्य की बिजली कंपनियों की मांग और आपूर्ति पर स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर नजर रखता है। यहां से सेंटर पूल से मिलने वाली बिजली को ट्रांसमिशन को भेजा जाता है। ट्रांसमिशन से बिजली वितरण कंपनियों को भेजी जाती है। दशहरा पर भरपूर और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कंपनी ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर से मांग की है। एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि दशहरा पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जो भी अधिकारी इसमें फेल होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें