होली पर हुड़दंग मचाया तो होगी कार्रवाई
हस्तिनापुर। असामाजिक तत्वों पर रोकथाम के लिए प्रशासन ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरी तैयारी कर ली है। जंबूद्वीप चौकी पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। क्षेत्र के गणेशपुर चौराहे, अलीपुर मोरना, तारापुर, लतीफपुर आदि कई स्थानों पर क्षेत्र में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन वाले गांव में संबंधित बीट अधिकारी और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि होली पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और ऐसे लोगों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है। उन स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिस विभाग के लोग तैनात रहेंगे।
रविवार शाम से बंद हो गई शराब की दुकानें
डीएम के आदेशानुसार दुल्हैंडी पर शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश पर सरकारी शराब की दुकानों को रविवार शाम को ही बंद करा दिया गया।
केमिकल से रहे दूर, प्राकृतिक रंगों से खेले होली
- केमिकल रंग के प्रयोग से हो सकते हैं स्क्रीन रोग
हस्तिनापुर। होली के त्योहार पर कई प्रकार के केमिकल और सिंथेटिक रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे हमारी स्क्रीन पर कई घातक प्रभाव पड़ सकते हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि होली पर केमिकल रंग का प्रयोग किया जा रहा है इससे स्क्रीन रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। जलन होने लगे अथवा दाने दिखने लगे तो तुरंत सादे पानी से रंग को धोकर हटाना चाहिए। डॉ. त्यागी बताते हैं कि जलन ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह पर एंटी एलर्जी दवाओं का सेवन राहत पहुंचाता है। कई सिंथेटिक रंग आंखों में जाकर करने पर घाव कर सकता है। आंख में अगर यह रंग पहुंच जाते हैं तो आंखों की रोशनी भी जाने का खतरा हो सकता है। आंखों में रंग जाने पर आंखों को तुरंत साफ पानी से धो लें और आंखों में गुलाब जल डालकर थोड़ा आराम करें। आराम नहीं मिलने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श लें। घर के बने हुए स्वदेशी रंगों का ही प्रयोग करें और केमिकल युक्त रंगों से दूर रहें।