फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में लाइसेंसी हथियार ले जाने पर भी होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शादियों का सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में हर्ष फायरिंग रोकने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। शादियों में लाइसेंसी हथियार ले जाने पर भी रोक रहेगी। पुलिस होटल, रिसोर्ट व मंडप स्वामियों को नोटिस भेजेगी। इन्हें समारोह में हथियार दिखाई देने पर पुलिस को सूचना देनी होगी। हर्ष फायरिंग की घटना होने पर पुलिस होटल, रिसोर्ट और मंडप स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दूल्हा पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पिछले सालों में हर्ष फायरिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। इनमें कई घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के निर्देश हैं। ऐसे में पुलिस ने हर्ष फायरिंग की घटनाएं रोकने के लिए कदम उठाने शुरु कर दिए हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह शादी समारोह पर निगरानी रखें। होटल, रिसोर्ट व मंडप स्वामियों के संपर्क में रहे। कोई भी व्यक्ति यदि हथियार के साथ दिखाई दे तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई करें। बिना किसी जायज वजह के लाइसेंसी हथियार शादी समारोह में लेकर जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।



जिले में इस वर्ष हुईं घटनाएं
- 30 मार्च 2025 लिसाड़ी गेट थाने के पास प्रहलाद नगर कॉलोनी में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग। सीमेंट की चादर तोड़ते हुए सराफ के घर में घुसी गोली। मौके पर आभूषण बना रहे कारीगरों में मची भगदड़।
विज्ञापन

- एक मार्च 2025 रुड़की राेड स्थित राज मंदिर मंडप में चढ़त में शामिल बरातियों ने हर्ष फायरिंग की। शादी समारोह में भगदड़ मची। खरखौदा निवासी तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।
- चार फरवरी 2025 लिसाड़ी गेट क्षेत्र के विकासपुरी मोमीनाबाद में शादी समारोह में चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में महिला गोली लगने से घायल। दूल्हे और उसके भाई समेत पांच नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें