फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बे के किसान कल्याण केंद्र के सभागार में एसडीएम कमल किशोर कंडारकर देशमुख ने क्षेत्र के प्रधानों, जनसेवा केंद्र संचालकों, राशन डीलरों और लेखपालों के साथ बैठक की। फॉर्मर रजिस्ट्री में आ रही समस्याओं को सुना तथा उसके समाधान के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। लेखपाल, ग्राम सचिव, जन सेवा केंद्र संचालकों को चेतावनी दी कि फार्मर रजिस्ट्री के पंजीकरण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। एसडीएम ने प्रचार-प्रसार न करने और सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि किसी भी दशा में एक सप्ताह में सभी किसानों का पंजीकरण कराएं अन्यथा सभी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में जो किसान पहले से ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत है, उन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। बताया कि लेखपालों, पंचायत सचिवों, सहायकों, कृषि विभाग के एटीएम-बीटीएम एवं जनसेवा संचालकों के बीच समन्वय की कमी के कारण अभी तक कुछ किसानों का पंजीकरण हो सका है। उन्होंने जनसेवा केंद्र संचालकों एवं लेखपालों और ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
सभी प्रधान अपनी पंचायतों में मुनादी कराएं, अपने-अपने व्हाट्स एप, फेसबुक डीपी पर पंजीकरण अभियान की फोटो अपलोड करें और किसानों को जानकारी दें। पंजीकरण कराने से भविष्य में सरकार की कल्याण योजनाओं से सभी किसान लाभान्वित होंगे। अन्यथा लाभ से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार शैलेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार संजय सिंह, अशोक त्यागी धीरखेड़ा, प्रदीप त्यागी बिजौली, पुष्पेंद्र धंतला, बृजपाल खड़खड़ी, तनुज त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें