फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना में लापरवाही पर जिम्मेदार अफसरों पर होगी कार्रवाई : मीनाक्षी भराला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा क्षेत्र में छात्रा का अपहरण कर हत्या का मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य पीड़ित परिजनों से मिलीं
विज्ञापन

-पुलिस ने अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई दर्दनाक घटना के बाद बृहस्पतिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना और अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में अफसरों से जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि विवेचना में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मीनाक्षी भराला ने परिवार के सदस्यों से बंद कमरे में बातचीत कर घटना के बाद की परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त ली। परिजनों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पीड़ित परिवार की बात सुनकर महिला आयोग की सदस्या भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा परिवार को सुरक्षा, राशन, आवास और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। गांव की महिलाओं ने भी डॉ. भराला से मुलाकात कर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इस पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अपराध की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने महिला आयोग की सदस्या को अब तक हुई कार्रवाई से अवगत कराया और बताया कि जल्द ही मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें