फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक की विवेचना में लापरवाही, आईजी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

Wed, 23 Oct 2019 10:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से जानकारी लेती आईजी लक्ष्मी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोडल अधिकारी आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शामली जनपद में पिछले साल की तुलना में अपराध कम हुआ है, लेकिन पुलिसिंग में अभी सुधार की जरूरत है। महिला उत्पीड़न और तीन तलाक के मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। तीन तलाक के एक मामले में लापरवाही की शिकायत पर कैराना कोतवाली में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। 

विज्ञापन


जनपद में दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचीं आईजी लक्ष्मी सिंह ने बुधवार दोपहर एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में अपराध कम हुआ है। आईजीआरएस, डायल 100 का रिस्पॉन्स प्रदेश में बाबरी थाना नंबर एक आना और शिकायतकर्ताओं का संतुष्ट होना पुलिसिंग के अच्छे कार्य हैं, लेकिन इसमें अभी और सुधार की जरूरत है। वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ी नहीं, लेकिन कम भी नहीं हुई है। साइबर क्राइम के लिए अभी संसाधन और पुलिस अधिकारियों को ट्रेंड होने की जरूरत है। महिला उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई अपेक्षित नहीं हुई है। 

तीन तलाक में दो-तीन मामलों को छोड़कर बाकी में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। कैराना थाने में तीन तलाक के एक मामले में लापरवाही मिलने पर दरोगा सुधीर कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। तलाक पीड़िता ने दरोगा पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने की शिकायत की। जनपद के शराब तस्करी और खनन माफिया का चिन्हीकरण तेजी से नहीं हुआ। उन्होंने पुलिस को किसी निर्दोष का उत्पीड़न न करने और दोषी को किसी कीमत पर न बख्शे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अजय कुमार, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली फरहा फैज पर एक और मुकदमा दर्ज, अब लगा ये आरोप

विज्ञापन

कैराना में सुरक्षा का माहौल बना 

आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कैराना में भ्रमण के दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की। पुलिस का सकारात्मक मैसेज मिला है। लोगों ने बताया कि बाजारों में दिन और रात में पुलिस तैनात रहती है। लड़कियां घर से ट्यूशन आती-जाती दिखाई दीं। बाजारों में महिलाओं की संख्या अच्छी खासी दिखाई दी। इसे देखकर लगा है कि कैराना के माहौल में तेजी से सुधार आया है। 

पुलिस लाइन और जिला कारागार की संस्तुति 
नोडल अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने पुलिस लाइन, आरमरी, क्वार्टर गार्ड और पीएसी कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन आधी-अधूरी है। जल्द निर्माण पूर्ण कराए जाने की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। जिला कारागार की भी संस्तुति की जाएगी। 

तीन तलाक के मामलों पर गंभीर दिखी आईजी 
तीन तलाक के मामलों को लेकर नोडल अधिकारी आईजी लक्ष्मी सिंह गंभीर नजर आई। एएसपी को तीन तलाक के मामलों की समीक्षा करने और 30 अक्तूबर तक कार्रवाई करने और 15 नवंबर तक सभी मामलों में चार्टशीट भिजवाने के निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि जनपद में तीन तलाक से संबंधित 12 मामले दर्ज है, जिनमें चार मामलों में चार्जशीट जा चुकी है, बाकी मामलों में कार्रवाई चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें