फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुरः दसवीं की छात्रा पर फेंका तेजाब, झुलसी, दो सिरफिरे युवकों ने की वारदात

Thu, 31 Jan 2019 06:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
acid attack - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

स्कूटी से चिलकाना रोड स्थित स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा पर बाइक सवार दो सिरफिरे युवकों ने तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को पुलिस ने लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने एक आरोपी आसिफ को घायल हालत में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए भाग रहे आसिफ की बाइक फिसल गई और  वह भी घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


छात्रा मंडी कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली है और चिलकाना रोड स्थित एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे स्कूटी से स्कूल जा रही थी, स्कूल के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। छात्रा स्कूटी समेत गिर पड़ी। छात्रा की आंख और शरीर के एक हिस्से पर तेजाब गिरा। छात्रा की चीखें सुनकर आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह समेत सभी अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का ही आसिफ अपने साथी शोएब के साथ मिलकर कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से भी की थी। छात्रा के भाई ने आरोपियों को समझाया भी था और हिदायत भी दी थी। कुछ दिन तो आरोपी शांत रहे, लेकिन फिर से उसे परेशान करने लगे थे। उसका स्कूल और बाजार जाते समय पीछा करते थे। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आसिफ का दोस्त शोएब एक दुकान से तेजाब लाया था, उसमें पानी मिलाकर इन्होंने उसके असर को कम भी किया था। शोएब की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें