फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक पर तेजाब डालकर फरार हुआ अज्ञात शख्स, हालत गंभीर

Sun, 07 Oct 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
acid attack
विज्ञापन

मामला यूपी के मेरठ का है जहां पुराने बस अड्डे के पास एक बाइक सवार युवक पर अज्ञात शख्स ने तेजाब फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला। बाइक सवार युवक के चिल्लाने पर इकट्ठा हुए लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला काबली गेट निवासी मौ. वसीम पुत्र मौ. युसूफ रविवार को अपनी बाइक से पुराने बस अड्डे की ओर जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान अज्ञात युवक ने उसके ऊपर अचानक तेजाब फेंक दिया। शरीर पर तेजाब गिरने से युवक जलन के कारण चिल्लाने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद युवक  फरार हो गया।

वसीम का शोर सुनकर मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने मामले की जानकारी ली और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने उपचार के बाद वसीम को घर भेज दिया। वसीम के पिता युसूफ ने थाने पर अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना  प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि परिजन किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


आदेश के बाद भी बिक रहा खुलेआम तेजाब 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी गली गली में ठेलों व साइकिल पर खुलेआम तेजाब बेचा जा रहा है। इसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि बिना लाइसेंस धारक के तेजाब नहीं बेचा जा सकता। लाइसेंस धारक भी आधार कार्ड की फोटो कापी लेने के बाद ही तेजाब बेच सकता है। खुलेआम तेजाब बेचे जाने के कारण ही इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि अभियान चलाकर ऐसे लोगों को पकड़ा जायेगा जो बिना लाइसेंस के तेजाब बेच रहे है।  
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें