फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुशांत सिटी में आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन गर्भकल्याणक मनाया गया। महापौर हरिकांत आहलूवालिया मुख्य अतिथि रहे। आचार्य सौरभ सागर महाराज ने माता-पिता से भ्रूण हत्या नहीं कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया। दोपहर में गर्भकल्याणक पूजा, हवन और माता की गोद भराई का उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। रात्रि में महाराजा नाभी राय के दरबार में माता मरुदेवी के 16 सपनों का फलादेश हुआ। अष्टकुमारियों ने माता की सेवा और 56 कुमारियों ने भेंट अर्पित की। कार्यक्रम में राजीव जैन, प्रदीप जैन, रितेश जैन सहित अतिथियों का सम्मान किया गया। आयोजन में अतुल जैन, विनोद जैन, अमित जैन, दीपक जैन, संजीव जैन, डॉ. प्रवीण जैन का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें