फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को ले जाने के मामले में आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को ले जाने के मामले में आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

फलावदा। गांव बातनौर से फरार हुए किशोर प्रेमियों को पुलिस चंडीगढ़ बरामद कर शनिवार देर रात फलावदा ले आई है। रविवार को पुलिस ने आरोपी किशोर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। किशोरी को बयान के लिए सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
क्षेत्र के गांव बातनौर से आठ फरवरी को एक किशोर व एक किशोरी फरार हो गए थे। घटना के संबंध में किशोरी के परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला संप्रदाय विशेष का होने के चलते क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया था। वहीं, विभिन्न संगठनों के लोगों ने गांव में पंचायत भी की थी। पंचायत में सरधना विधायक संगीत सोम और बजरंग दल के पूर्व संयोजक बलराज डूंगर ने पुलिस को किशोरी की बरामदगी के लिए 24 घंटे की मोहलत दी थी। पुलिस ने दबाव बढ़ते ही किशोरी की बरामदगी के लिए कई टीमें लगाई थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों को सर्विलांस की मदद से चंडीगढ़ से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किशोर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, किशोरी को बयान के लिए सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

रात में 11 बजे घर से निकले थे दोनों
घटना वाले दिन किशोर व किशोरी रात 11 बजे घर से निकले थे। दोनों पैदल ही लावड़ तक पहुंचे। लावड़ से दौराला पहुंचने के लिए एक ट्रक में सवार हुए। दौराला से रोडवेज बस में सवार होकर मुजफ्फरनगर और फिर हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचकर दोनों ने मोबाइल बंद कर दिए। किशोर ने बताया कि वह गेस्ट हाउस आदि में रहे और फिर चंडीगढ़ पहुंच गए। वहां से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें