फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आखिर दबोचा गया साहिल होटल का मालिक, एक साल पहले हुआ था सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Sat, 09 Jan 2021 07:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
होटल मालिक विनोद अरोड़ा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में अनैतिक देह व्यापार मामले में फरार चल रहे साहिल होटल के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। करीब एक साल पहले शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के साहिल होटल पर पुलिस टीम ने छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया था। आरोपी विनोद अरोड़ा तभी से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


बताया गया कि एटीएचक्यू प्रभारी ने होटल मालिक विनोद अरोड़ा को एक सूचना पर गिरफ्तार किया है। विनोद अरोड़ा उपरोक्त साहिल होटल सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर नौचंदी का मालिक है। आरोपी 2019 से वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़ें: भैंस की तेरहवीं में जुटा पूरा गांव, इलाके में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरों में देखें कैसा था कार्यक्रम
विज्ञापन


शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। सीओ कैंट/एएचटीयू संजीव देशवाल ने छापा मारकर होटल के दो संचालकों, चार ग्राहकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


सूचना पर थाना एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने इसकी जांच कराई थी तो व्यापारी नेता विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में सेक्स रैकेट चलने की बात सामने आई थी। होटल व्यापारी नेता से जुड़ा होने के चलते इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई थी। जहां से निर्देश मिलने पर सीओ संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार और नौचंदी पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल में छापामारी की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें