मेरठ। बागपत रोड व रेलवे रोड लिंक मार्ग के निर्माण समिति ने मधुबन कॉलोनी व शंभू नगर की संयुक्त बैठक शिव मंदिर, मधुबन कॉलोल में हुई। इसमें लोगों ने कहा कि एमडीए लिंक मार्ग में बाधा बन रहे आशीर्वाद अस्पताल के मालिक को गलत तरीके से फायदा पहुंचा रहा है और इस अस्पताल पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। कॉलोनी के लोगों ने संकल्प लिया है कि 30 तारीख को होने वाले आंदोलन के लिए कॉलोनी के प्रत्येक घर से एक-एक व्यक्ति जरूर शामिल होगा। मंगलवार को साबुन गोदाम व चंद्रलोक काॅलोनी में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संजय चौधरी, संदीप राणा, केतन शर्मा, सचिन बंसल, ललित अग्रवाल और अशोक सिंधी आदि शामिल रहे। संवाद