आदि गुरू शंकराचार्य गुरूकुल आश्रम नंगलामल पर नवरात्रि पर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता हुआ। स्त्र
मुंडाली। आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल में नवरात्रि के शुभारंभ पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्रोच्चारण के उपरांत आश्रम के संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज, राष्ट्रीय हनुमान दल के किठौर विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर श्रीओम तोमर, विचित्र तोमर, तेजपाल सिंह, जगदीश पाल, भावना सैनी, खुशबू सैनी, आस्था सैनी, आदि ने पूर्ण आहुति दी, जिससे दुर्गामाता का क्षेत्र में आशीर्वाद बना रहे।