फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
सरूरपुर। ट्रांसफार्मर चोरी का आरोपी मनीष। पुलिस
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र में किसानों के नलकूपों से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले आरोपी मनीष उर्फ गोलू निवासी आदर्श नगर सरधना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने नलकूपों से ट्रांसफार्मर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह थाना पुलिस सरधना बिनौली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि ईंट भट्ठे के पास नलकूपों पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार की है। बताया कि आरोपी अपने गिरोह के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस गिरोह के पांच सदस्यों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें