मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड के भोला रोड निवासी वीर सिंह ने बताया कि उसकी भाई जौरा सिंह, उसके बेटे नीूट, राजकुमार, आकाश, हरिओम, कार्तिक, ताराचंद, दीपक, विकास से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सभी आपराधिक प्रवृति के है और पुलिस से बचकर पंजाब में रह रहे हैं।
आरोप है कि आरोपी उसके बेटे देव को फर्जी मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसे रोडवेज बस से कुचलने की भी धमकी देते हैं। एक शादी में बुलाकर बेटे की हत्या की साजिश भी रच चुके हैं। बेटे देव की शादी 29 अप्रैल 26 को शादी है। आरोपी शादी में आकर जान से मारने की धमकी दे रहे है। एसएसपी से शिकायत की गई। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर टीपीनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद