नगर के एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर जान से मारने की धमकियां देकर उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी दिलदार, मोहल्ला गुजरान निवासी बाबा इरफान, गांव खानपुर गुर्जर निवासी फरमान एवं शाहरुख और गांव धलापड़ा निवासी सरवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी दिलदार को जेल भेज दिया था। पीड़िता के परिवार का आरोप है पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां देते हुए फैसले का दबाव बना रहे हैं।
आत्मदाह की चेतावनी दे चुके हैं पीड़िता और परिजन
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने और उनकी धमकियों से आहत पीड़िता और उसके परिजन कार्रवाई न होने की सूरत में पहले ही आत्मदाह की चेतावनी दे चुके हैं। परिजनों का कहना है कि अब विधायक द्वारा उन्हें धमकी दिए जाने से उनका मनोबल और ज्यादा टूट गया है, लेकिन वह झुकने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता के भाई का कहना है कि जब तक उसकी बहन को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक वह चुप नहीं बैठेगा।
धमकी भरे कॉल के बारे में पूछे जाने पर कैराना विधायक नाहिद हसन ने तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि खुद को पीड़ित बताने वाला व्यक्ति दुष्कर्म के झूठे आरोपों में लोगों को फंसाकर उनसे रुपये ऐंठता है। रुपये के लिए ही झूठा केस दर्ज कराया गया है। आरोपी बनाए गए सभी युवक निर्दोष हैं।
मामले की जांच कराई जा रही है
एक व्यक्ति मुझको प्रार्थना पत्र देकर गया है, जिसमें कैराना विधायक पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने आरोपियों से मामले के बारे में जानकारी कराई है। जो पीड़ित पर ही ब्लैकमेल का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- उपेंद्र कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/