मेरठ। थाना टीपीनगर पुलिस ने दुकान से मोबाइल चोरी करने के आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मुल्ताननगर निवासी सोमिल गुप्ता ने तीन सितंबर को टीपीनगर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी दादी का मोबाइल फोन उनकी दुकान से किसी ने चोरी कर लिया। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपी मोहल्ला झुन्नापुरिया मलियाना निवासी आर्यन को जसवंत मिल गेट के सामने से गिरफ्तार किया। उसके पास चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। संवाद