फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीजे कंट्रोलर चोरी करने के आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 17 May 2026 09:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। डीजे कंट्रोलर और एम्प्लीफायर चोरी करने वाले गैंग के चार शातिर चोरों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में इलेक्ट्रिक दुकान संचालक गुल्लू प्रजापति भी शामिल है। जेल भेजे गए आरोपी प्रिंस निवासी मोहल्ला बसी, शिवकुमार उर्फ शिबू निवासी चैनपुरा, गुल्लू और मोहित निवासी सड़क वाला मोहल्ला हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही से डीजे कंट्रोलर आदि सामान बरामद किया है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि चारों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मास्टरमाइंड गुल्लू अपनी इलेक्ट्रिक दुकान की आड़ में चोरी का माल खपाता था। गैंग डीजे के महंगे पार्ट्स चुराकर दूसरी दुकानों पर बेचता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें