फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड जोतकर फसल की बुवाई करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव पिठलोकर में आरोपियों ने सरकारी चकरोड जोतकर अपने खेत में मिलाकर उस पर गन्ने की फसल की बुआई कर दी। पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

गांव पिठलोकर निवासी अमरीश पुत्र जगदीश ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी आरोपी ने उसके खेतों की ओर जाने वाली चकरोड को जोतकर अपने खेत में मिला लिया। इस पर आरोपी ने गन्ने की फसल की बुवाई भी कर दी है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को जब पीड़ित को इसके बारे में जानकारी हुई तो उसने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें