फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी सुहेल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि माधवपुरम सेक्टर-तीन निवासी सुहेल ने उसे करीब एक वर्ष पूर्व अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। अब आरोपी ने शादी की बात से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें