फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोशल एप पर जीएसटी नंबर बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला निवासी व्यापारी सुरेश चंद ने अज्ञात व्यक्ति पर सोशल एप के जरिए उसका धोखाधड़ी से जीएसटी नंबर बेचने का आरोप लगाया। जानकारी मिलने पर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। सुरेश चंद ने बताया कि वह दौराला में पेंट बेचने की दुकान करता है। शनिवार को उसके एक मित्र ने जानकारी दी कि उसका जीएसटी नंबर बेचा जा रहा है। उसने जानकारी की तो पता चला कि धोखाधड़ी से सहारनपुर निवासी अज्ञात व्यक्ति गाजियाबाद के किसी व्यक्ति को उसका जीएसटी नंबर बेच रहा है। पीड़ित ने जीएसटी विभाग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें