फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला से दुष्कर्म और 12 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मेरठ। सब्जी में महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और उसकी 12 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोपी कार्तिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की महिला ने दो सप्ताह पूर्व थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि कार्तिक ने दो सप्ताह पूर्व उनके घर सब्जी लेकर आया था। आरोपी ने बताया था कि उसकी मां ने सब्जी भेजी है। सब्जी में उसने कोई नशीला पदार्थ मिला रखा था। जिसे खाकर पीड़िता बेसुध हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी बेटी से भी छेड़छाड़ की। पीड़िता शिकायत करने थाने पहुंची तो आरोपी घर छोड़कर भाग गया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी को तलाश किया जा रहा था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें