संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। थाना दौराला क्षेत्र के एक होटल में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को खतौली तहसील परिसर के पास से दबोचा।
पीड़िता युवती ने मार्च 2026 में दौराला थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि आरोपी खांजापुर थाना खतौली निवासी दीपक उसे बहला-फुसलाकर दौराला स्थित एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। दौराला पुलिस ने सूचना के आधार पर खतौली स्थित तहसील परिसर के पास दबिश देकर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
-