फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट की रहने वाली एक महिला ने सिद्धांत उर्फ पाल पर एआई से उसकी अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि सिद्धांत उर्फ पाल से उसके करीबी संंबंध थे, लेकिन अब उसने उसके साथ रिश्ता खत्म कर दिया था। आरोप है कि सिद्धांत उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि सिद्धांत ने एआई से उसकी अश्लील तस्वीरें बना लीं और सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। महिला ने आरोप लगाया कि एक युवती रीना भी इसमें सिद्धांत का साथ दे रही है और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि उसकी बेटी को भी फोनकर परेशान किया जा रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें