मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी मो. रईस ने एस एस पी को भेजे पत्र में बताया है कि डा. कांप्लेक्स के पास स्थित दुकान को उसके पिता ने 2003 में एक व्यक्ति को गिरवी रख दी थी और रुपयों का भुगतान करने तक उन्हें बैनामा कर दिया था। उसी समय से वह उक्त दुकान में फर्नीचर का काम करता आ रहा है और प्रतिमाह तीन हजार तीन सौ रुपये ब्याज के रुप में भुगतान करता आ रहा है। गुरुवार की सुबह 2-3 बजे के आसपास आरोपी, आरोपी के पुत्रों और 10 अज्ञात ने शटर उखाडकर दुकान में रखा सामान हटाकर कब्जा कर लिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद