फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। थाना दौराला क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 29 मई को उसकी बेटी अचानक घर से चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आरोप है कि उनकी बेटी को गांव हेवा बड़ौत निवासी प्रशांत बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है और किशोरी की शीघ्र बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें