दौराला। थाना क्षेत्र के गांव लोईया में 25 अप्रैल को हुई फायरिंग की घटना में वसी की मौत हो गई थी। वांछित चल रहे आरोपी अदनान को दौराला पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि लोईया गांव निवासी शमी अहमद की तहरीर पर फायरिंग और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी अदनान निवासी लोईया फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस टीम ने दौराला-लावड़ मार्ग स्थित समौली गेट के पास से आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।