फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशु की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा खिवाई के जंगल में संरक्षित पशु की हत्या का आरोपी एहसान पुलिस मुठभेड़ में घायल। प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। संरक्षित पशु की हत्या का आरोपी कस्बा खिवाई निवासी एहसान मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि सोमवार रात सरूरपुर पुलिस टीम के साथ मेरठ-बागपत सीमा पर बरनावा पुल के पास हिंडन नदी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि कुछ दिन पहले खिवाई के जंगल में हुई संरक्षित पशु की हत्या की घटना में शामिल आरोपी एहसान अपने साथी नन्हे उर्फ नियाज मोहम्मद के साथ दोबारा वारदात के इरादे से खिवाई की ओर आ रहा है। कुछ समय बाद पुलिस को दो युवक हाथ में बोरा लिए आते दिखे। पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास पर दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी एहसान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी नन्हे उर्फ नियाज मोहम्मद अंधेरे में मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, चाकू, बांका, लकड़ी का गुटका, रस्सियां और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें