फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। लोईया गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रुहासा गांव निवासी एक महिला की शादी लोईया गांव निवासी युवक से हुई थी। बताया कि विवाहिता का पति किसी मामले में सजा काट रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गालीगलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। किसी तरह महिला जान बचाकर दौराला थाने पहुंची। महिला का कहना है कि पति के जेल जाने के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों को पकड़ने के लिए दबिश भी दी गई, लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें