फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 18 Sep 2025 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस पर आरोपियों के खिलाफ दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति के सामने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया। बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए बताया कि 15 सितंबर की देर रात वह अपने परिवार के साथ कमरे पर सो रही थी। दो आरोपी गाली-गलौज करते हुए कमरे में अंदर घुस गए। परिजनों ने उनकी हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने दंपती के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने पति के सामने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। भीड़ को आता देख आरोपी उसके पति को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। पीड़िता के अनुसार 16 सितंबर को पति घायल अवस्था में घर पहुंचे। सीओ किठौर का कहना है कि महिला से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत पत्र के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें