दौराला। पनवाड़ी गांव निवासी सचिन शर्मा ने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों और एक महिला पर घर में घुसकर गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सचिन शर्मा ने तहरीर में बताया कि वह मोदीपुरम स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। घटना के समय रात्रि ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस के दो भाई और एक महिला उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने घर में मौजूद उसकी पत्नी, बेटी और मां के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद