फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.38 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत गेट माता बाग निवासी आशीष धानू ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि नवंबर 2024 में उसके एक परिचित ने उसकी बैंक में नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरोपी ने बैंक में नौकरी के नाम पर चार लाख रुपये मांगे थे। कई बार में आरोपी को 3.38 लाख रुपये दे दिए थे। बाकी के पैसे नौकरी लगने के बाद देने की बात हुई थी। आरोप है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई इसके बाद उसे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। युवक ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। आरोपी ने पैसे देने इंकार कर दिया पीड़ित के अनुसार 15 सितंबर को आरोपी ने अपने भाई व साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की थी। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें