फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फैसले के नाम पर 1.55 लाख रुपये गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। खतौली के मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी समीना पत्नी इकरामुद्दीन कस्बा निवासी आरोपी से फैसले के नाम पर 1.55 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने पीड़िता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता समीना ने तहरीर में बताया कि सरधना निवासी उसके बेटे की पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बताया कि एक साल पहले कस्बा निवासी आरोपी ने उसके बेटे व उसकी पत्नी से फैसला कराने के नाम पर उससे रुपये लिए थे। आरोप है कि आरोपी ने रुपये लेने के बाद भी उनका फैसला नहीं कराया। वह आरोपी से बात करती तो वह उन्हें टरकाता रहा। मंगलवार को पीड़िता आरोपी के घर तकादा करने पहुंची थी। आरोपी ने उसके रुपये देने से इन्कार कर दिया। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें