मेरठ। समर गार्डन निवासी गुलशेर राणा ने कुछ लोगों पर मकान खाली कराने का दबाव बनाने और 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। गुलशेर ने बताया कि काॅलोनी के ही अलाउद्दीन व जुल्फकार उस पर मकान खाली कराने का दबाव बना रहे हैं। इसकी शिकायत चार नवंबर को एसएसपी से की थी। उन्होंने जांच के आदेश लिसाड़ी गेट पुलिस को दिए थे। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि जुल्फकार धमकी दे रहा है कि उसका बेटा तमंचे की तस्करी में जेल गया है। वापस आने पर वह उसे गोली मार देगा। आरोपियों ने मकान पर कब्जे का प्रयास भी किया। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद