फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से युवक की मौत होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण से युवक की मौत होने का आरोप
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के गांव सनौता में आबादी के बीच चल रही लोहा गलाने की फैक्टरी से प्रदूषण फैल रहा है। गांव में हुई युवक की आकस्मिक मौत पर परिजनों ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव सनौता में आबादी के बीच लोहा गलाने की फैक्टरी काफी दिनों से चल रही है। ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि फैक्टरी में पॉलिथीन तथा टायर जलाए जाते हैं, जिससे फैक्टरी से गांव की आबोहवा दूषित हो रही है। प्रदूषण ग्रामीणों को बीमार कर रहा है। गांव में होमगार्ड कंवरपाल की पत्नी पूनम के अलावा चमन पुत्र रामजीलाल, कलीम पुत्र निसार सहित कई लोग बीमार चल रहे हैं। प्रदूषण अधिक होने के चलते गांव में 32 वर्षीय आसिफ की शनिवार को अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई गुड्डू ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव में चल रही फैक्टरी से फैल रहे प्रदूषण ने अब से पूर्व गांव के इद्रीस पुत्र बुंदू की भी जान लेे ली थी। गांव में वातावरण प्रदूषित होने के चलते कई लोग बीमार पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदूषण विभाग शिकायत के बावजूद कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इस संबंध में एसडीएम से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें