फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने के नाम पर तीन लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान बेचने के नाम पर तीन लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन

सरधना। कुलंजन गांव निवासी एक महिला ने सोमवार को थाने में तहरीर देते हुए मकान बेचने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया। रुपये लेने के बावजूद आरोपी बैनामा करने के नाम पर उसे टरका रहा है। पैसे मांगने पर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुलंजन गांव निवासी जमीरा पत्नी आलम ने बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मौत हो गई थी। जिस मकान में वह रहती है, उसके मालिक से खरीदने की बात चल रही है। उसने मकान मालिक को तीन लाख रुपये भी दिए हुए हैं। मालिक ने कुछ दिन बाद उसे बैनामा करने को कहा था, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी आरोपी बैनामा नहीं कर रहा है। बैनामा करने के नाम पर पहले तो उसे टरकाता रहा, अब उसे मकान खाली करने की धमकी दे रहा है। जिससे गरीब परिवार के सामने सिर छुपाने का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें